अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संदीप वर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर परिवार वालों ने शुभम छात्रवृत्ति कोष में 10000 किया दान

रानीतराई :  छत्तीसगढ़  मनवा कुर्मी छत्रिय समाज पाटन राज द्वारा संचालित शुभम छात्रवृति कोष मे स्वर्गीय संदीप वर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पिता छविराम वर्मा ने अपने नाती  अथर्व  वर्मा के हाथों जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग के उद्देश्य से ₹10000 दान पाटन राज मानव कुर्मी समाज के राज प्रधान युगल आडिल को  भेट किया छबीरम वर्मा प्रारंभ से बच्चों की पढ़ाई एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग के लिए हमेशा आगे रहे स्व संजीव  वर्मा सहायक संचालक रेशम विभाग में पदस्थ थे पत्नी चित्रा वर्मा  हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता पद में पदस्थ हैं छविराम वर्मा की पुत्री रश्मि वर्मा कोरबा में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं तो दूसरी पुत्री रिया वर्मा डिप्टी मैनेजर स्टेट बैंक बेमेतरा में सेवा दे रहे है  सुभम छात्र वृत्ति योजना मे दान देते हुए  छबि राम वर्मा ने कहा की हमारा एक छोटा सा योगदान से किसी जरूरत मंद विद्यार्थी का भला हों जाए तो ये हमारे परिवार का सौभाग्य होगा हमने अपने परिवार के बच्चो को  शिक्षित  करने के लिए  हर यथा संभव प्रयास किया आज बच्चे  अपने पैरो पे खड़े है अब अन्य बच्चो के भविष्य को गढ़ने मे कुछ योगदान दे पा रहे है इससे आत्मीय ख़ुशी मिलती है।

राज प्रधान युगल आडिल ने कहा की ऐसे दान दाताओ के सहयोग से समाज के  बच्चे अपने सपनो को पुरा कर पा रहे है  ब्याज मुक्त राशि पढ़ाई के लिए इस कोष से दिया जाता है  दान की राशि देते समय जगन्नाथ मंदिर समिति के मुख्य न्यासी  अमर चंद  वर्मा  कोषाध्यछ कौशल आडिल  राज मंत्री केदार कश्यप  महेन्द्र वर्मा आशाराम वर्मा भूषण वर्मा पुजारी बलदाऊ वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!