अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन मुख्यालय से लगे गांव में नहीं है मुक्तिधाम शेड,वर्षा ऋतु में भी करते हैं खुले में अंतिम संस्कार, क्या बितती होगी शोकाकुल परिवार के ऊपर

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरीघाट जो खारुन नदी के तट पर बसे है और पुरातात्विक ग्राम पंचायत तरीघाट के नाम से जाना जाता था जहां मृतक को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सभी पंचायतों एवं ग्राम में मृतक के अंतिम संस्कार के लिए शेड एवं प्रतीक्षालय का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। जिससे सभी मौसम में मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सके।

लेकिन ग्राम तरीघाट मुक्ति धाम में शेड नहीं है। पहले शेड का निर्माण किया गया था जिसे किसी कारण वस तोड़ दिया गया है।जिसे अब तक नहीं बनाया गया है। अब बरसात के मौसम में या तो बरसात रुकने के इंतजार करना पड़ रहा है अथवा दूसरे ग्राम के मुक्तिधाम का सहारा लेना पड़ रहा है किसी के घर शोक होने पर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वही ग्राम पंचायत सचिव ज्ञानचंद चक्रधारी का कहना है कि मुक्तिधाम के शेड को तोड़ने ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था।पूर्व सरपंच ने अपने हिसाब से शेड जर्जर हो गया है करके तोड़वा दिया।और मुक्तिधाम में नए शेड निर्माण के लिए पंचायत में प्रस्ताव पारित कर पूर्व में जनपद पंचायत में स्वीकृति के लिए भेजा भी गया था।और वर्तमान सरपंच के द्वारा भी प्रस्ताव पारित किया गया है ग्राम सभा में भी अनुमोदन किया गया है लेकिन अभी तक मुक्तिधाम शेड निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति नहीं हुई है।

सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने कहा कि बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को परेशानी हो रही है।पूर्व में बिना पंचायत प्रस्ताव के मुक्तिधाम शेड को तोड़ा गया है।अब जल्द निर्माण किया जाएगा। मुक्तिधाम में शेड निर्माण के लिए पंचायत में प्रस्ताव पारित कर जनपद पंचायत भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!