अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी नहीं होने से कर्ज मे दबी वृद्ध महिला

रानीतराई : पाटन ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा मे  प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी नहीं किये जाने की वजह से वृद्ध महिला समारीन बाई  मंडलेश कर्ज के बोझ तले दब कर काफी परेशान है  वृद्ध महिला ने समाजजिक नेता युगल आडिल को अपनी सारी समस्या बताई  युगल आडिल के साथ  जनपद कार्यालय  पहुंचकर समारीन बाई मंडलेश ने जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन अधिकारी पठारे अभिजीत बबन को ज्ञापन  देते हुए बताया की मेरे पति  सिया राम मंडलेश  के नाम से आवास स्वीकृत हुआ था जिसकी पहली किस्त जनवरी 2025 मे जारी किया गया इसी बीच मेरे पति की मृत्यु हों जाने की वजह से खाता बदलने की बात कहकर विभाग द्वारा मेरा खाता नंबर आधार पति का मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज मंगाया गया जिनको मैंने सरपंच के हाथों विभाग भिजवा दिया  लेकिन आज पुरे पांच माह बीत जाने के बावजूद मेरा दूसरा किस्त जारी नहीं हुआ कर्ज लेकर मैने छत की ढ़लाई  पूरी की कर्ज नहीं पटा पाने की वजह से मेरा बाकी का कच्चा घर या खेत बेचने की  स्थिति निर्मित हो गई है मै अकेली रहती हु मेरा पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है।

समारीन मंडलेश ने  अपनी पीड़ा जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को बताते हुए कहा की मेरी दूसरी किस्त जल्द जारी नहीं होने  पर  आत्महत्या जैसे कदम उठाने की नौबत  आ सकती है जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होंगी।

वही ग्राम पंचायत सरपंच रुपेश कुर्रे ने मीडिया को जानकारी दिया कि समारीन मंडलेश की पूरा बायों डाटा जनपद कार्यालय में पंचायत प्रस्ताव के साथ जमा कर दिया गया है। शासन स्तर से ही स्वीकृति नहीं हो पाई है हितग्राही का मकान लगभग पूर्णता की ओर है और शासन से सिर्फ एक किस्त ही जारी हुआ है जिससे में परेशानी हो रही है। शीघ्र ही बाकी किस्त भी जारी किया जाना चाहिए जिससे हितग्राही को राहत मिल सके।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!