अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु बैठक हुआ संपन्न

भिलाई: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु दुर्ग संभाग के भिलाई जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य विषय के रूप में एक देश एक चुनाव, जाति जनगणना से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ, संकल्प से सिद्धि के तहत सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण एवं एक पेड़ मां के नाम पर आयोजन किया जाना है।

बैठक प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  राकेश चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें विशेष रूप से लोकसभा के सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू कार्यक्रम संभाग प्रभारी श्रीमती तुलसी साहू प्रदेश मंत्री भूपेंद्र शंकर सेन प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी प्रदेश कार्यालय मंत्री तामेश्वर साहू भिलाई भाजपा जिला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, डॉ निरेंद्र साहू प्रदेश सदस्य, योगेंद्र सिंह जिला मार्गदर्शक जिला अध्यक्ष सुंदरलाल साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में सांसद विजय बघेल ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनता पार्टी की नींव है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि संगठन में चाहे जो भी पद मिले उस पद के अनुरूप अपना काम जवाबदारी से करना आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व पर प्रकाश डाला एवं आज के परिपेक्ष में जाति जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय बैठक एवं सम्मेलन होना भिलाई जिला के लिए गर्व की बात है। वही खिलावन साहू ने कहा कि देश और प्रदेश में यदि आज भाजपा की सरकार है उसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान है.। श्रीमती तुलसी साहू ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हमें मिलजुल कर तन मन धन से प्रयास करना होगा। वहीं बैठक को डॉ निरेंद्र साहू, शिव वर्मा, राजू देवांगन ,जितेन्द्र साहू आदि ने भी संबोधित किया। दुर्ग संभाग का कार्यक्रम जुलाई माह मे होना प्रस्तावित है । संभाग के समस्त जिलों के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने आग्रह की गई। कार्यक्रम में संभाग के मंत्री, सांसद, विधायक की विशेष उपस्थिति होगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी रमेश सोनवानी शोशल मिडिया सह प्रभारी तामेश्वर साहू ,भूपेंद्र शंकर सेन जिला अध्यक्ष गण शिव वर्मा राजनंदगांव, जितेंद्र साहू बालोद, राजू देवांगन बेमेतरा, सुंदरलाल साहू भिलाई, अरुण यादव मोहला चौकी मानपुर, और भिलाई जिले के पदाधिकारियों में जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू ,वरिष्ट उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ,ओबीसी उपाध्यक्ष पवन यादव, रमेश यदु, दिनेश गौतम महामंत्री विनोद प्रसाद , मीडिया प्रभारी रामकुमार साहू शोशल मिडिया प्रभारी अखिलेश वर्मा श्रीमती उपासना साहू,श्रीमती मंजुसा साहू , राज कपूर साव,रूपराम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष परसराम साहू,भूपेंद्र साहू,पद्मिनी साहू,विश्राम साहू ,बसंत कुमार साहू ,उपेन्द्र रिगरी, अशोक गुप्ता,संतोष पाल,संभागीय पदाधिकारियों में पवन निर्मलकर ,राजेश बिसने ,दिलीप साहू ,प्रियांक सोनी ,चेतन साहू,भीमसेन निर्मलकर सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। मंच संचालन केशव पटेल ने किया आभार प्रदर्शन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदर लाल साहू ने किया उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रामकुमार साहू ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!