मुख्य मार्ग के क्रॉसिंग को बंद न किए जाने हेतु निवेदन कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन
भिलाई चरोदा: नगर निगम भिलाई 03 चरोदा के पार्षद मनीष कुमार वर्मा ने मुख्य मार्ग से क्रासिंग को बंद नहीं करने के संबंध में कलेक्टर के नाम एसडीएम भिलाई 03 को को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पदुम नगर कॉलोनी से अधिकांश लोग रोड क्रॉस कर प्रतिदिन दुर्ग या रायपुर की ओर आवागमन करते है जिसमें स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग महिला एवं सामान्य सभी आम नागरिक का आना जाना रहता है। पेट्रोल पंप एवं डी मार्ट के साथ स्टेट बैंक नजदीक होने से इसी क्रॉसिंग का ज्यादा उपयोग होता है।
यदि इसे बंद किया जाए तो निश्चित रूप से सभी जनता को प्रतिदिन परेशानी होगी।
उन्होंने ने कहा ना ही आज तक इस क्रॉसिंग पर किसी भी तरह से कोई अनहोनी घटना नहीं हुई है।
श्री वर्मा में दो टुक यह भी कहा
शासन प्रशाशन का काम है जनता को सुविधा देना न की उन्हें परेशान करना
मौके पर मनीष वर्मा पार्षद पदुम नगर, दुलारी वर्मा पूर्व राजप्रधान एवं प्रदेश सचिव,सरिता सिंह, नम्रता देवांगन,राजेंद्र साहू, गोपाल राव, निलेश यादव, प्रशांत अकांत, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे






