अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने सहित आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे लोग

दुर्ग, 21 जुलाई 2025/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगां से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 137 आवेदन प्राप्त हुए।

दुर्ग के वार्ड नं. 10 के निवासी ने घर के पास स्थित वेलि्ंडग दुकान के ध्वनि प्रदूषण को बंद कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 10 में संचालित वेल्डिंग दुकान से निकलने वाली तेज आवाज के कारण मोहल्लेवासियों का रहना मुश्किल हो गया है। वेल्डिंग दुकान से सुबह 8 से रात 8 बजे तक तेज मशीनों की आवाज और प्रदूषण उत्पन्न होता है। वेल्डिंग मशीनों की तेज आवाज, लोहे की कटाई से उत्पन्न ध्वनि और धुएं से वायुप्रदूषण बढ़ रहा है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर संयुक्त कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

बघेरा वार्ड क्रमांक 56 एवं वार्ड क्रमांक 01 के मोहलाई रोड, बिजली ऑफिस के पास रहने वाले वार्डवासियों ने नाली के पानी की निकासी की गंभीर समस्या से निदान दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि यहां बनी नाली में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश के समय पानी घरों में घुस जाता है। पानी रुकने से उसमें कीड़े-मकोड़े और अन्य हानिकारक जीव पनप रहे हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। वार्डवासियों ने इस समस्या को लेकर पार्षद एवं नगर निगम में भी आवेदन दिया है। इस पर संयुक्त कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम रीवागहन तहसील पाटन की निवासी छात्रा ने जन्म प्रमाण पत्र में जन्म तिथि सुधारने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि जन्मतिथि में त्रुटि के कारण आगे की पढ़ाई में कठिनाई हो रही है। अंकसूची में जन्मतिथि 05 फरवरी 2010 दर्ज है, जो कि सही है, परंतु जन्म प्रमाण पत्र में गलत दर्शाया गया है। साथ ही, आधार कार्ड में भी जन्मतिथि 01 जनवरी 2010 अंकित है, जो कि त्रुटिपूर्ण है। इन गलतियों के कारण उन्हें विद्यालयी दस्तावेजों में मिलान न होने से पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड में अंकसूची के अनुसार सही जन्मतिथि दर्ज कराने गुहार लगाई, जिससे उनकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर हो सके। इस पर संयुक्त कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत पाटन को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान नगर निगम दुर्ग, रिसाली, भिलाई, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!