अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भूपेन्द्र कुमार साहू को डॉक्टोरेट की उपाधि प्राप्त ,परिवार, मित्रों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दी शुभकामनाएँ I

बालोद: गुरूर, बालोद शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करते हुए भूपेन्द्र कुमार साहू को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा डॉक्टोरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है।

उनका शोध विषय ” छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का ग्रामीण अर्थव्यस्था पर प्रभाव ” रहा, जिसमें उन्होंने दुर्ग संभाग अंतर्गत पीडीएस का ग्रामीण अर्थव्यस्था में प्रभाव पर विस्तृत अध्ययन किया। यह शोध सामाजिक एवं अकादमिक दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी एवं प्रासंगिक माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

डॉ. साहू मूलतः गुरूर विकासखंड के ग्राम पंचायत पिकरीपार के निवासी है. उनके पिता श्री हरिश्चंद्र साहू एवं माता श्रीमती आमिरता साहू सदैव समाजसेवा में सक्रिय रहे हैं. इस शोध अध्ययन में उनकी धर्मपत्नि श्रीमती चांदनी साहू का समय- समय पर निरंतर सहयोग रहा.

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ग्राम- पिकरीपार एवं अरमरीकला से पूर्ण कर उच्च शिक्षा दुर्ग भिलाई से ग्रहण किये तथा वर्तमान में माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित कोंडागांव में मक्का उपार्जन अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं.

डॉ. साहू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शक प्रोफेसर , डॉ अंजु कुमारी, सहा. प्राध्यापक साईं महाविद्यालय, भिलाई नगर एवं सह शोध निर्देशक डॉ. रवीश क़ुमार सोनी, सहा. प्राध्यापक, कल्याण महाविद्यालय, भिलाई नगर, अपने परिवार एवं सहयोगियों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और वे आने वाले समय में समाज और शिक्षा जगत के हित में कार्य करते रहेंगे।
इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं I

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!