अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की हरियाली, संस्कृति और एकता का पर्व/ भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर

अमलेश्वर 24 जुलाई : युवा भाजपा नेता पूर्व सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सोनकर ने क्षेत्र वासियों को छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली की बधाई देते हुए कहा कि खेती-किसानी से जुड़े पारंपरिक कृषि औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी फसल, हरियाली एवं समृद्धि की मंगलकामना आज किसानों ने की है।
श्री सोनकर ने आगे कहा पशुधन की सुरक्षा और कल्याण की कामना के लिए भी विशेष परंपराएं निभाई जाती हैं। किसान सुबह अपने पशुओं को गेहूं के आटे की लोई बनाकर खिलाते हैं। राउत समाज के चरवाहे जंगल से लाई गई जड़ी-बूटियों को उबालकर गौठान में पशुओं को पिलाते हैं, जिससे वे रोगमुक्त रहें। इसके बदले किसान उन्हें चावल, दाल आदि भेंट स्वरूप प्रदान करते हैं। यह परंपरा ग्रामीण जीवन में सामूहिकता, सेवा भावना और पारंपरिक ज्ञान की मिसाल है।

Advertisement





