अमलेश्वर पालिका क्षेत्र के वार्ड खुड़मुड़ा में नहीं हो रहा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का बेहतर संचालन

अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड ग्राम खुड़मुड़ा मे बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) मे अभी एक भी कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी नही है। जिसका संचालन नही हो पा रहा है। जिसका मांग लगातार किया जा रहा है पार्षद प्रतिनिधियों के द्वार आज अनुविभागीय अधिकारी की ज्ञापन सौंप कर बेहतर व्यवस्था की मांग की है।
आपको बता लगातार अमलेश्वर नगर पालिका क्षेत्र में मूल भूत सुविधाओं के लिए मांग जनप्रतिनिधियों की जा रही है लेकिन शासन नहीं नहीं दे रही है इस लिए आज अमलेश्वर ग्राम पंचायत जैसा लगता है।
ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नेता प्रतिपक्ष दीपक घिडोड़े ,पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू ,पार्षद भेजलाल सोनकर ,पार्षद खुबीराज सोनकर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र सोनकर, पूर्व पार्षद ओंकार घिडोड़े, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष रामकुमार सोनकर पूरन साहू, नरेश निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वही विकास खंड चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी लेकर व्यवस्था सुधारने की बात कही है जिससे उप स्वास्थ केंद्र का बेहतर संचालन हो सके।






