अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विशाल जलाभिषेक पूर्णाहुति एवं महा भंडारा के साथ सावन के आखिरी सोमवार को स्वंभू महादेव का श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

रानीतराई: दुर्ग जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल आदर्श ग्राम कौही में आज सावन सोमवार के आखिरी दिन स्वंभू भोलेनाथ में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मनोकामना पूर्ण हेतु जलाभिषेक किया। जिसमें दुर्ग ,धमतरी, रायपुर जिले के श्रद्धालु शामिल हुए ।साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की है।

आपको बता दें लगातार शिवभक्तों के द्वारा विशाल जलाभिषेक एवं महा भंडारा का आयोजन विगत कई वर्षों की जा रही है। शुरू शुरू में सिर्फ महादेव में जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण किया जाता था जो आज भव्यता रूप लेते हुए महा भंडारा के आयोजन तक पहुंच चुके हैं ।जहां श्रद्धालु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। कौही सहित सुपेला,सेमरा, सिलघट, बोरेंदा के शिव भक्तों का विशेष सहयोग रहता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य रवि सिन्हा ,जनपद सदस्य दिनेश साहू, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, राजेश ठाकुर श्रीमती चंद्रिका साहू ,सुनीता यादव ,सुरेंद्र वर्मा, होरीलाल देवांगन, बेनी राम साहू, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू, पूर्व जनपद अशोक शर्मा,हेमलाल साहू ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू उप सरपंच हेमलाल सोनकर , कामता प्रसाद साहू, मूलचंद साहू, संतोष साहू मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन सहित हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!