बटरेल एवं शुक्लाडीह में निकाली श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा, जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रीमती कल्पना नारद साहू हुए शामिल

बेल्हारी : ग्रामीण यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम बटरेल में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में समाज के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए और भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। शुक्लाडीह मे विविध प्रकार के खेल कूद कराया ग्रामीणजन द्वारा।
शोभायात्रा में भगवान कृष्ण की प्रतिमा को फूलों से सजाया गया था और पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग शामिल थे. यात्रा के दौरान, कृष्ण भक्तों ने भगवान कृष्ण के भजनों का गायन किया और “राधे राधे” के जयकारे लगाए. शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए, कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई.
यादव समाज द्वारा हर साल कृष्ण जन्माष्टमी पर इस तरह की शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि- कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप ऐमन आठे सरपंच बटरेल, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष, बी एल कौशिक, बसंत साहू उपसरपंच बटरेल शामिल रहे।
वही शुक्लाडीह मे मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग रहे साथ ही कार्यक्रम देवकी निषाद सरपंच किकिरमेटा , नारद साहू सभापति प्रतिनिधि, रूपसिंह सिन्हा , जेठूराम निषाद माधुरी निषाद सरपंच अकतई, कमलेश यादव, अभिषेक सेन, जोगीराम शर्पा, तुकाराम निषाद, ताराचंद निषाद, सूरज निषाद, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल तुलसीराम यादव, रवि यादव, यशकुमार, फुलसिंह यादव, किरण यादव, कुशल यादव, इंद्रजीत यादव, राजेंद्र यादव, हेमंत यादव, नीलू यादव, परमेश्वर यादव, भगत, रमेश, नंदकुमार, तारा यादव सहित ग्रामीण यादव समाज के कार्यकर्ता व ग्रामीण लोग शामिल रहे। यह जानकारी कमलेश यादव ने दिया।






