छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पंडित कामता प्रसाद शरण से मिले, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि
अमलेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांकरा में 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पंडित कामता प्रसाद शरण के एक दिवसीय भजन कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें पंडित श्री कामता प्रसाद शरण के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं का वर्णन किया गया। जिसमें समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।
आपको बता दे कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर कर रहे थे।क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कथावाचक से सौजन्य भेंट मुलाकात किया।
इस अवसर पर श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर जिला पंचायत सभापति दुर्ग,श्रीमती कीर्ति नायक अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, युवा नेता संजय यदु, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अमलेश्वर उमेश कुमार साहू, गिरधर साहू, खिलेश्वर चक्रधारी, मीडिया प्रभारी कामता प्रसाद सिंगौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







