अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महिला बाल विकास विभाग ने लगाया मेघा हेल्थ कैंप, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, हितग्राहियों को मिला लाभ, जिपं. सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर हुई शामिल

अमलेश्वर :  महिला बाल विकास विभाग जामगांव एम परियोजना के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में मेघा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन रजत जयंती वर्ष के अवसर पर किया गया था। इस शिविर में दो महिला समूह को ऋण वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत दुर्ग के सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर ने पूजा अर्चना कर किया। विशेष रूप से सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर भी मौजूद रहे ।

सर्वप्रथम महिला बाल विकास विभाग जामगांव एम के परियोजना अधिकारी श्रीमती पुष्पा गुप्ता ने इस शिविर के संबंध में विस्तार से जानकारी दी साथ-साथ महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए किया जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी । इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट में पदस्थ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में शामिल महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। निशुल्क दवाई भी दी गई। महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत पात्र महिला समूह को ऋण भी दी गई जिसमें एक समूह को 20000 एवं एक अन्य समूह को ₹300000 का चेक प्रदान किया गया।

इस शिविर में परियोजना अधिकारी  पुष्पा गुप्ता श्रीमती दामिनी साहू महिला बाल विकास समिति के सदस्य,श्रीमती शशिकला सिन्हा पूर्व सरपंच झीट,समूह की महिलाएं महतारी वंदन से लाभान्वित महिलाएं पर्यवेक्षक स्वीटी सोनवानी,संध्या सिंग,पार्वती यादव,अंजुम अली ठाकुर,माधुरी वर्मा किशोरी बालिकाऐं,आंगन बाडी कार्यकर्ता सहायिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!