अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के नेतृत्व में तीजा पोरा 2025 का आयोजन,पारंपरिक खेल महोत्सव के साथ होगा सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति

रायपुर 21 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तीजा-पोरा तिहार एवं पारंपरिक खेल महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त 2025 शनिवार समय : प्रातः 11:00 बजे स्थान : नेताजी सुभाष स्टेडियम, सिविल लाइन (मोतीबाग) रायपुर में किया जा रहा है।

आपको बता दें इस भव्य आयोजन में जन नेता,
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा के लाडले विधायक भूपेश बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

विशेष आकर्षण “23 अगस्त” तीजा-पोरा महोत्सव के साथ ही जननायक, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन के लाडले विधायक भूपेश बघेल जी के जन्म दिवस पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा
लोकगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी भव्य आयोजन किया जाएगा। जहां माताओं, बहनों एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं की उपस्थित बड़ी संख्या में रहेगी। इस ऐतिहासिक तीजा-पोरा तिहार एवं पारंपरिक खेल महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियाँ होंगी –1. ममता चंद्राकर 2. कविता वासनिक 3. हिमानी वासनिक 4. पूनम विराट 5. बेला विराट 6. गोरेलाल बर्मन 7. हिरेश सिन्हा 8. जितेश्वरी सिन्हा 9. कंचन जोशी 10. सुनील सोनी 11. संतोष साहू 12. घनश्याम महानंद 13. सुमन 14 आरू साहू 15. गरिमा दिवाकर की भव्य प्रस्तुति होगी। उद्घोषणा : त्रेता चंद्राकर द्वारा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!