अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला स्तरीय कला उत्सव में पाटन विकास खंड के बच्चों ने किया अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर ग्यारह विधाओं में पांच पर प्रथम एवं चार विधा में द्वितीय स्थान पर रहे

दुर्ग 22 अगस्त : समग्र शिक्षा के बैनर तले आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव मे पाटन विकास के बच्चों ने समस्त विधाओं में सहभागिता दी।जिसके लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार महिलांगे के सतत मार्गदर्शन ,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल एवं सविता महिलांगे के संयोजन सह समस्त प्राचार्य एवं प्रभारी शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।

विकास ख़ंड पाटन के कला उत्सव समन्वयक मोहित कुमार शर्मा एवं लखेश्वर साहू ने बताया कि प्रतिभागियों का चयन विद्यालय, संकुल पश्चात मर्रा,पाटन,जामगांव एम तथा भिलाई जोन के चयनित विद्यार्थियों का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट में विकास खंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन के आधार पर किया गया।

विकास खंड से चयनित शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों ने श्री महावीर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग मे विधा के अनुरूप प्रस्तुति देकर सम्मानित हुए। इस अवसर हमारे समस्त सहभागियों को आशिर्वाद प्रदान करने संयुक्त संचालक शिक्षा हेमन्त उपाध्याय मुख्यातिथि एवं अध्यक्ष के रूप अरविन्द मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए विभिन्न आंतरिक प्रतिभाओं को प्रदर्शित करते हुए सर्वाधिक राष्ट्रीय विजेता दुर्ग बनें इस आशय के साथ स्नेहिल शुभकामनाएं दी साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक के साथ आत्म निर्भर बनने में यह आयोजन को सहायक बताएं।

विद्वान् निर्णायकों के निर्णय के आधार पर पाटन विकास से शास्त्रीय नृत्य में शिवोम विद्यापीठ सांकरा प्रथम,नाटक में स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम पांहदा प्रथम, दृश्यकला मे स्वामी आत्मानंद विद्यालय रानीतराई प्रथम,शास्त्रीय गायन में शिवोम विद्या पीठ सांकरा प्रथम तथा समूह वादन में स्वामी आत्मानंद विद्यालय रानीतराई प्रथम इसी कहानी वाचन में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जामगांव आर द्वितीय, समूह गायन में स्वामी आत्मानंद विद्यालय अमलेश्वर द्वितीय, नाटक में स्वामी आत्मानंद विद्यालय रानीतराई द्वितीय स्वर वादन में स्वामी आत्मानंद विद्यालय चरोदा एवं समूह नृत्य में स्वामी आत्मानंद विद्यालय अमलेश्वर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। समस्त विधाओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित कराएंगे।

इस प्रतियोगिता मे सफलता दर्ज कराने वाले प्रतिभागियों को संयुक्त संचालक शिक्षा श्री हेमन्त उपाध्याय जी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा जी, सहायक संचालक सह जिला नोडल अधिकारी कला उत्सव सुश्री प्रतिष्ठा शुक्ला जी,जिला समन्वयक श्रीमती सरिता श्रीवास्तव जी,विकास खंड समन्वयक लखेश्वर साहू जी, प्रभारी दुर्ग, प्रभारी धमधा का स्नेह आशिर्वाद मिला।

इसी तरह खंड स्तरीय आयोजन में संस्था के प्राचार्य श्रीमती भारती दुबे जी,समस्त स्टाफ ग्राम के वरिष्ठों, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि एवं संकुल के विभिन्न संस्था के प्रमुख,शिक्षकों के साथ संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सुशील कुमार सूर्यवंशी का विशिष्ट सहयोग रहा।

समस्त स्तर के सफल आयोजन के लिए बी.आर.पी.खिलावन चोपड़िया,समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक के साथ जोन प्रभारी भरत साहू,रोशन देशमुख,खिलेश वर्मा,महेंद्र बहादुर,महेंद्र वर्मा,आदि के साथ निर्णायक भूमिका में सेवा निवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार धुरंधर, परस राम साहू, रामकुमार वर्मा व्याख्याता देवेन्द्र बन्छोर सिरसाकला, रुमा कमल अवधिया शिक्षक घुघवा जमराव एवं श्रीमती डी.चन्द्रा शिक्षक खम्हरिया ने अपनी सहभागिता दी।खंड एवं जिला स्तर पर मंच संचालन में सहयोग पाटन विकास खंड समन्वयक मोहित कुमार शर्मा शिक्षक एवं लखेश्वर साहू का रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!