अमलेश्वर क्षेत्र के गांवों में अघोषित बिजली कटौती, पाहंदा अ के ग्रामीण पहुंचे विद्युत कार्यालय
अमलेश्वर पाटन: अमलेश्वर विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे ग्रामीण आपको बता दें प्रदेश भाजपा प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू वर्तमान उप सरपंच द्वारिका वर्मा सेक्टर प्रभारी कांग्रेस भरत वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में 26 अगस्त को 2 घंटे से निरंतर विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण आक्रोशीत ग्राम पाहंदा (अ) के ग्रामीण बिजली ऑफिस रात्रि 11 बजे पहुंच कर कार्य शैली पर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि विगत 6 माह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है,आंख मिचौली कर रही है। जिसका विरोध अमलेश्वर विद्युत कार्यालय आकर नारेबाजी किया। पश्चात ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया कि गांव में लाइन आ गया है तब शांतिपूर्ण वापस गए।
प्रदेश युवा प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी A E ग्रामीणों के साथ भेद भाव करते हैं फोन करने पर जवाब नहीं देते उपभोक्ता का शिकायत होने पर भी समस्या का समाधान नहीं होता। श्री साहू ने आरोप लगाया है कि गणेश चतुर्थी के पहले दिन लाइन बंद करके। गणेश पंडाल वाले भाइयों को परेशान किया जा रहा है।बाकी त्यौहार में इस तरह से परेशानी नहीं होती अमलेश्वर कार्यालय के AE राहुल सिंह छत्तीसगढ़िया ग्रामीणों के साथ भेदभाव कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जो अनुचित है। शिकायत करने पर कानूनी कार्यवाही की धमकी दी जाती है। अपने कार्य शैली में सुधार करें।आने वाले समय में थाना और विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भूपेंद्र पटेल, धनेंद्र यादव, अलख यादव, यशवंत वर्मा, पुरुषोत्तम पाल, नंदू साहू, रूपेंद्र यादव, अरविंद साहू ,देवेंद्र देवांगन ,विमल साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






