अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय मर्रा में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

मनोज साहू /पाटन /महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 02 सितंबर को संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा,पाटन में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। जंहा महाविद्यालय परिवार ने खेल भावना और देशभक्ति के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह का शुभारंभ शपथ ग्रहण से हुआ, जिसके पश्चात शतरंज, टेबल टेनिस और कैरम जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों तथा कर्मचारियों में खेलों के प्रति जागरूकता, शारीरिक स्वास्थ्य एवं टीम भावना को बढ़ावा देना रहा। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा के मार्गदर्शन तथा एन.एस.एस.इकाई प्रभारी डॉ मोहनिशा सिंह और खेल प्रभारी डॉ.किरण नागराज व डॉ.विनीता झोड़ापे के संचालन में आयोजित हुआ। इस आयोजन में छात्रों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा ने कहा की इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं,बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और उत्तम स्वास्थ्य का आधार हैं। इस अवसर पर संस्था के अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र- छात्राऐं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!