अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्वास्थ्य केन्द्रों में हेल्थ एटीम मशीन के लिए 46 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

दुर्ग, 10 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अहिवारा विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में हेल्थ एटीम मशीन के लिए 46 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति की गई है। विधानसभा अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की जाएगी।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड धमधा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिवारा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेडे़सरा में तथा विकासखण्ड पाटन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई-03 में एक-एक क्लाउड बेस्ड हेल्थ कियॉस्क हेल्थ एटीएम मशीन स्थापना के लिए 15.50-15.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!