अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे नेशनल योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन

चार दिवसीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन

भिलाई: योगासन भारत के निर्देशन में राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

आयोजन स्थल अग्रसेन भवन सेक्टर 06 भिलाई में खिलाड़ियों निर्णायकों व तकनीकी सहायकों का आगमन हो चुका है।

11 से 14 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ी,जज,टिम मैनेजर, प्रशिक्षक व छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य सहित इस आयोजन में लगभग 1500 सदस्य सम्मिलित हो रहे है।

इस छठवीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 सीनियर व सीनियर ‘अ’ देश भर के 32 राज्यों के प्रतिभागी अपने योग कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंशा के अनुरूप की देश का प्रत्येक व्यक्ति योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ भारत का सपना साकार करे।साथ-साथ ही भारत सहित संपूर्ण विश्व में योग को एक प्रमुख खेल विधा के तौर पर स्थापित करने का है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि सरंक्षक दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल व अन्य अतिथियों के रूप में प्रेम प्रकाश पांडे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,रिकेश सेन वैशाली नगर विधायक,जगदीश रामू अध्यक्ष नगर पालिका निगम धमतरी, अलका बाघमार महापौर दुर्ग अनूप बंसल सह-राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास समाजसेवी एवं उद्योगपति विजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव डॉ.मेजर सिंह व कोषाध्यक्ष भोजेंद्र साहू के अनुसार योग प्रतियोगिता अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगी,जिसमें आईआईटी मद्रास के तैयार किए हुए सॉफ्टवेयर के आधार पर सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस साफ्टवेयर से प्रत्येक प्रतिभागी की सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियों को भी निर्णायक देख सकते हैं।

महिला एवं पुरुष वर्ग में यह प्रतियोगिता तीन आयु समूह में आयोजित है जिसमें 18 से 28, 29 से 35 और 36 से 42 वर्ष आयु समूह शामिल है। प्रतियोगिता में कुल 12 इवेंट रखे गए हैं। इन प्रतिभागियों का प्रदर्शन देखने निर्णायक के तौर पर 80 विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। इन सभी निर्णायकों को देश के 30 अलग-अलग राज्यों से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ।जिससे प्रतिभागियों के प्रदर्शन में निर्णय के दौरान विविधता एवं पारदर्शिता बनी रहे।

मीडिया प्रभारी खिलेंद्र साहू ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के लगभग 150 सदस्य परिश्रम कर रहे है।जिसमें धीरेन्द्र वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी,संदीप गुप्ता परिवहन प्रभारी,तिजऊ साहू ,मधुस्मिता पंडा,सुमन भारती,दीक्षा साहू प्रबंधन,शंभू कुशवाहा,मोनिका साहू,अनेश देशमुख,मनोरमा पांडे,कल्पना स्वामी सहायक संचालक,जी.आर.बिसेन,सुधा सोनी,राजेश पवार आदि विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!