करसा स्कूल में सराहनीय पहल, पालक समिति ने किया न्योता भोज का आयोजन
सेलूद : विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला करसा (घुघुवा)में पालक समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन का पालन करते हुए। न्योता भोज का आयोजन किया गया।
आपको बता दें बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में जन भागीदारी के सहयोग से न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज पालक समिति के द्वारा यह आयोजन किया गया।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, जनपद प्रतिनिधि प्रशांत शर्मा,पालक समिति के अध्यक्ष चंदन साहू ,सरपंच संजू,उपसरपंच कार्तिक साहू, उपाध्यक्ष परमानंद साहू, सदस्य गण दुर्वासा साहू ,धात्री साहू, कोमल साहू, रुद्र साहू ,रुक्मणी साहू सहित स्कूल समन्वयक देवेंद्र जोशी, प्रधान पाठक सुलोचना साहू,सरपंच संजू,उपसरपंच कार्तिक साहू सहित नन्हें मुन्ने बच्चों की उपस्थित रही।



