अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नगरीय निकायों से पारित होंगे स्वागत प्रस्ताव, कार्यकर्ता आमजन को बताएंगे फायदे

दुर्ग/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें दुर्ग जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यशाला में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में जीएसटी सुधार प्रचार समिति और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान समिति के संयोजक एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

रोजमर्रा की चीजों पर कम होगा टैक्स
कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म रोजमर्रा की घरेलू वस्तुओं पर टैक्स घटाकर उसे न्यूनतम दर पर लाने का बड़ा निर्णय है। इससे आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी नगरीय निकायों से जीएसटी रिफॉर्म के स्वागत प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री कार्यालय, भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय और प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे।

निगरानी के लिए बनी चार सदस्यीय टीम
जिले में जीएसटी रिफॉर्म संबंधी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें दीपक चोपड़ा, आसिफ अली सैयद और नितेश साहू को सदस्य बनाया गया है। वहीं आगामी 24 सितंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

मंडल और संभाग स्तर पर होगा व्यापक प्रचार
मंडल स्तर पर भी जीएसटी रिफॉर्म के प्रचार-प्रसार के लिए तीन सदस्यीय टीमें बनाई जा रही हैं। इसके अलावा संभाग स्तर पर व्यापारी सम्मेलनों का आयोजन होगा ताकि व्यापारी वर्ग और आम उपभोक्ताओं तक इस सुधार के लाभ की जानकारी पहुंच सके।

राजेन्द्र पाध्ये ने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम न केवल लोगों की क्रय शक्ति (Purchasing Power) बढ़ाएगा बल्कि इससे मांग में इज़ाफा होगा और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर भी हुआ मार्गदर्शन
कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर भी व्यापक चर्चा हुई। इस अभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू और सदस्य मनोज सोनी, हर्षा चन्द्राकर, सरिता मिश्रा व अशोक राठी कार्यशाला में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!