सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट के भैया बहन प्रांत स्तरीय विज्ञान प्रादर्श व गणित प्रादर्श मे प्रथम स्थान पर अपना स्थान बनाया

पाटन : विद्या भारती सरस्वती ग्राम शिक्षा छत्तीसगढ प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय विज्ञान प्रादर्श एवं गणित मेला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बासीन जिला गरियाबंद मे किया गया।जिसमे प्रतिभागी के रूप मे प्रत्येक जिला से भैया बहन संकुल, जिला खेलकर प्रांत स्तर पर पंहुचे।
दुर्ग जिला से सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट के विज्ञान प्रादर्श बाल वर्ग मे बहन अपर्णा धुव्र प्रथम, गणित प्रादर्श शिशु वर्ग मे संस्कार देवागन प्रथम, विज्ञान प्रादर्श डिगेश साहू तृतीय,दामिनी देवागन विजेता रहे।बच्चो ने अपने नाम के साथ साथ अपने माता पिता, विद्यालय, गांव का नाम गौरवान्वित किया।पुरूस्कार वितरण समारोह अवसर मे कौशल बेहार जी पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



प्रधानाचार्य देवनारायण साहू,महेंद्र साहू, समस्त आचार्य परिवार, प्रबंध समिति ने बधाई दी।
आगे बाल वर्ग विजेता बहन अपर्णा धुव्र पिता मुकेश्वर धुव्र विज्ञान प्रादर्श जल संरक्षण विषय लेकर इंदौर मध्य प्रदेश 13 अक्टूबर को जायेगी।जिसमे तीन प्रांत के प्रतिभागी भाग लेगे। विद्यालय परिवार की ओर से अग्रीम बधाई एवं शुभकामनाए।



