पाटन से मोतीपुर मार्ग में उग आए हैं कंटीली झाड़ियां,लोग हो रहे हैं दुर्घटना के शिकार, विभाग है मौन
पाटन विधान सभा क्षेत्र के रोड का नहीं हो रहा है देख रेख,उग आए हैं कंटीली झाड़ियां

पाटन 22 सितंबर : पाटन से झीट मोतीपुर पहुंच मार्ग पर उग आए कंटीले झाड़ी जिसकी साफ सफाई लोक निर्माण विभाग के द्वारा नहीं की जा रही है। ये सिर्फ इसी रोड की कहानी नहीं है पूरे पाटन विधान सभा की कहानी बन गई है जिस पर विभाग मौन साधे हुए है।जिससे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।लोक निर्माण विभाग शायद बड़े दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
आज पाटन तरफ से आने वाले एक मोटर साइकल सवार युवक दुर्घटना के शिकार होने से बाल बाल बचे हादसा पाटन के शासकीय शराब दुकान के आगे की है आई टी आई के आस पास की घटना है। दोनों ओर से गाड़ी आने के कारण मोटर साइकल सवार कंटीली झाड़ियां से टकराकर गिर गया जिसे आवागमन करने वाले अन्य व्यक्तियों के द्वारा उठाया गया थैला में रखे समान रोड में ही बिखर गया जिसे समेट कर युवक आगे बढ़ा।रोड के किनारे झाड़ियों के साफ सफाई से लोगों को सुविधा मिलेगी अब त्यौहार का समय चल रहा है विभाग मौन साधे हुए हैं। रोड किनारे को साफ सफाई नहीं करवाने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।



वर्जन : निरीक्षण करवा कर साफ सफाई करवा देती हूं। एसडीओ पाटन।



