अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मशाल यात्रा के साथ सांसद खेल महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, दुर्ग सांसद विजय बघेल दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक हुए शामिल

दुर्ग : उतई डूमरडीह चौक में रविवार सुबह सांसद खेल महोत्सव 2025 का रंगारंग आगाज हुआ. हजारों युवाओं और खेल प्रेमियों की भागीदारी के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत मशाल यात्रा से हुई. आयोजन का नेतृत्व दुर्ग सांसद विजय ने किया. यह आयोजन 21 सितम्बर से 25 दिसंबर तक ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ के संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू महामंत्री प्रवीण यदु, महामंत्री चंदू देवांगन उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा , पार्षदगण सोनू राजपूत, सतीश चंद्राकर, लता सोनवानी, विजय लक्ष्मी, संगीत रजक, शिव ठाकुर, खूबिराम साहू, सुनीता चंद्राकर, अनिता गढ़े, लक्ष्मी नारायण साहू, भीमसेन सिन्हा, नरेंद्र साहू, विमला कामड़े, देवेन्द्र भारती, हरीश यादव, बृजमोहन साहू, ममता चंद्राकर, मोरजधव्ज वर्मा,शुभम् वर्मा, रूपेश पारख, एकता चंद्राकर,फलेंद्र सिंह राजपूत, कांति साहू, चिंटू सिन्हा, योगेश जांगड़े, अश्वनी चंद्राकर, वैभव देवांगन, योगेश साहू उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

सांसद विजय बघेल ने बताया कि फिट इंडिया के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसका मुख्य उद्वेश्य फिट युवा फॉर विकसित युवा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन युवा प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने ग्रामीण और शहरी स्तर पर खेल संस्कृति विकसित करने तथा फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
*इसके अंतर्गत तीन लेवल में या खेल आयोजित होंगे ग्रामीण स्तर पर 21 सितंबर से 21 अक्टूबर तक विधानसभा स्तर पर 22 अक्टूबर से 22 नवंबर तक लोकसभा स्तर पर 23,24 एवं 25 दिसंबर समापन 25 दिसंबर को होगा ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस महोत्सव में आधुनिक व पारंपरिक दोनों प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं। आधुनिक खेलों में कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगासन, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल होंगे। वहीं पारंपरिक खेलों में सुरीली कुर्सी, फुगड़ी, गेड्डी, खो-खो और कबड्डी शामिल किए गए हैं। प्रतियोगिताएं 9 वर्ष से लेकर 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक सभी खिलाड़ी जिनमें महिला, पुरुष और दिव्यांग सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है*
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ युवा फॉर विकसित भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है. खेल न केवल शरीर को तंदरुस्त रखते हैं बल्कि समाज को अनुशासन और ऊर्जा से भी भरते हैं. उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि देश को विकसित भारत बनाना है, तो पहले फिटनेस और हेल्थ पर जोर देना होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!