प्राथमिक शाला अमलेश्वर का हाल-बेहाल परिसर में भर जाता है बारिश का पानी, गंदे जगह पर बैठकर बच्चे खाते हैं खाना

अमलेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत बजरंग पारा प्राथमिक शाला अमलेश्वर का हाल-बेहाल है असुविधा के बीच में है बच्चे। स्कूल के मैदान में उग गए हैं घास भूस बच्चे खा रहे हैं गंदे जगह पर खाना। नहीं है कोई देखने वाला। जनप्रतिनिधि भी साधे हुए हैं चुप्पी। स्कूल परिसर में भर जाता है पानी निकासी की भी नहीं है कोई व्यवस्था। आसपास मकान बनने के कारण हो रही है परेशानी। पर्यावरण दिवस पर लगाए गए वृक्षारोपण भी नहीं आ रही है नजर कुछ ही पौधे बच्चे। नहीं हो रही है कोई देखरेख वृहद रूप में की किया गया था जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण।
आपको बता दें सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में नहीं हो रही है साफ सफाई जिससे घास भूस उग गए हैं।जिससे जहरीले जीव जंतु का भी बना रहता है डर। वही पूरा परिसर में बारिश के समय पानी भर जाता है। आस पास मकान बनने के कारण स्थिति निर्मित हुई है। जिसकी निकासी की व्यवस्था नहीं है।और न ही किया जा रहा है। पानी भरने के कारण खाना बनाने वाली रसोईयो को भी बहुत ज्यादा परेशानी होती है।कभी कभी तो खाना को एक जगह से दूसरा जगह लाना ले जाना पड़ता है उस समय कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है जिससे खाना ही खराब हो गया है।



वही विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए वृक्षारोपण भी नजर नहीं आ रही है कुछ पौधे ही जीवित हैं बाकी सब नष्ट हो गए है। बरसात में भी पौधे का देख रेख नहीं हो पाई तो गर्मी में बचा हुआ पौधा भी नष्ट हो जाएगा।जनप्रतिनिधि और पालिका के अधिकारी तो मिलकर वृक्षारोपण कर दिए लेकिन सुरक्षा नहीं दे पाए जिसके कारण पौधे नष्ट हो गए।
वही नगर वासियों का कहना है कि नगर पालिका बना तो हम लोगों को सुविधा मिलेगी ऐसा सोचा था लेकिन किसी भी प्रकार की कोई सुविधा हमें नहीं मिल रही है ना ही हमारे पढ़ने लिखने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को मिल रही है। बच्चे गंदे जगह पर बैठकर खाना खा रहे हैं और जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं। स्कूल में जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है तो निकासी का व्यवस्था पालिका प्रशासन को करनी चाहिए लेकिन ऐसा कोई व्यवस्था नहीं है आखिर नगर पालिका में क्या हो रहा है। समझ से परे हैं।क्या जनप्रतिनिधि और पालिका सीएमओ से तालमेल नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है या फिर जनप्रतिनिधि समस्या को लेकर अधिकारी को प्रतिवेदन देकर इति श्री कर रहे हैं। कोई भी समस्या का हाल निर्वाचित जनप्रतिनिधि करने में आज तक असफल रहा। नगर वासियों के लिए इससे बड़ी समस्या और क्या हो सकती है।



