अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में स्वास्थ्य जागरण का आयोजन

रायपुर : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य जागरण का विशेष आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि श्री टोप लाल वर्मा (प्रान्त संघचालक) डॉ अजय कुलश्रेष्ठ, डॉ राजेन्द्र अग्रवाल, एवं डॉ मनोहर लहेजा, श्री गिरीश चंद्र वर्मा (विद्यालय के प्राचार्य), श्री गिरधारी सागर,श्री तेजराम साहू , डॉ दिनेश जैन, श्री नेतराम शर्मा (वरिष्ठ आचार्य) एवं समस्त आचार्यगण एवं भैय्या बहन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,भारत माता एवं ओम के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वन्दना के साथ हुआ।उसके बाद डॉ राजेन्द्र अग्रवाल, डॉ अजय कुलश्रेष्ठ, एवं डॉ मनोहर लहेजा ने बहुत ही सरलता से पालन किए जाने वाले स्वास्थ्य – प्रबंधन के विशेष सूत्र बताए। साथ ही घर परिवार में सहज उपलब्ध मसाले और तुलसी,अदरक आदि से त्वरित लाभ भी बताए। उसके बाद प्रान्त संघचालक श्री टोपलाल वर्मा जी ने स्वास्थ्य जागरण में हमेशा स्वस्थ रहने की कला और आयुर्वेद विज्ञान की जानकारी समस्त आचार्यगण एवं भैय्या बहनो को प्रदान की गई। इस अवसर पर आरोग्य भारती द्वारा एक 4 पृष्ठीय मसालेदार दवाइयां और चटपट इलाज का विशेष उपयोगी पत्रक वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री गिरीश चंद्र वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित कर शांति पाठ के साथ समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!