अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्थानीय साहू समाज करसा ने युवा चेहरा को दिया मौका, दुर्वासा साहू बने अध्यक्ष

अमलेश्वर : तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत असनारा परिक्षेत्र के स्थानीय साहू समाज करसा (घुघुवा)में त्रि वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। माता कर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर चुनाव की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक सह पर्यवेक्षक के मार्गदर्शन में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न करते हुए निर्विरोध पदाधिकारी का चुनाव संपन्न कराया गया।युवा चेहरा को मौका दिया गया है। स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष पद पर दुर्वासा साहू को निर्विरोध चुना गया है।

स्थानीय साहू समाज करसा के पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:अध्यक्ष दुर्वासा साहू, उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, उपाध्यक्ष रुखमणी साहू, संगठन सचिव चंदन साहू ,सचिव दीपक साहू, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, परिक्षेत्रीय प्रतिनिधि झम्मन साहू, सह सचिव त्रिवेणी साहू, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ खिलेश्वरी साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ केवल साहू, प्रचार सचिव हिमांशु साहू, प्रचार सचिव संगीता साहू ,मीडिया प्रभारी रविकांत साहू को सर्वसम्मति से चुना गया।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को स्थानीय समाज के लोगों के द्वारा बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!