अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित

जामगांव आर :  महिला एवं बाल विकास विभाग पाटन के द्वारा पोषण माह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर (भरर) में आयोजित पोषण माह कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी और स्थानीय भाजियों व मिलेट्स के महत्व की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में पोषण स्तर में सुधार करना और कुपोषण को दूर करना है।

पोषण माह के मुख्य उद्देश्य, मोटापे का समाधान,चीनी और तेल की खपत कम करने पर ध्यान केंद्रित करना।
स्थानीय उत्पादों और मिलेट्स को प्रोत्साहित करना।
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा बच्चों के लिए स्वस्थ शुरुआत सुनिश्चित करना।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती नीता कुंभारे, प्रोफेसर चेतना, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती मेघा मोहरील और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन पोषण माह के उद्देश्यों को पूरा करने और समुदाय में पोषण जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!