सप्तमी के अवसर पर व्यापारी संघ ने बांटा भोजन प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हजारों श्रद्धालु

कुम्हारी : शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि पर मां महामाया व्यापारी संघ एवं मोहल्लेवासियों के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाजार चौक में सोमवार को विशाल भोजन भंडारे का आयोजन रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने चावल सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का प्रारंभ सर्वप्रथम मां महामाया माता की पूजा-अर्चना किया गया तत्पश्चात ग्राम देवता शीतला मैय्या को भोग लगाकर की गई।
इस अवसर पर समिति के सदस्य एवं ग्रामवासियों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। भंडारा संयोजक पुरुषोत्तम साहू ने बताया की पिछले 10 वर्षों से लगातार नवरात्र के दोनों पक्षों में सप्तमी के दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें समस्त ग्रामवासी इकट्ठा होकर प्रसाद ग्रहण करते है।
इस मौके पर दीपक यादव मोहन चक्रधारी, महेंद्र वर्मा, विकास सोनी, दीपक सिंग, पप्पू चंद सोनी, विक्की सेन, अनिल सोनी, सौरभ देवांगन, राजू साहू, धर्मेंद्र सोनी सीताराम सोनकर, संतोष लखवानी, दिलीप सोनकर, राकेश सोनकर, रिंकू वर्मा, कमलेश सोनकर, फलेश्वर साहू, राजू साहू, रोशन सोनकर, मिक्की साहू, छोटू सेन, परस सोनकर, उत्तम सिन्हा हर्षद यादव तुसार यादव टनिश दुष्यंत साहू ने विशेष सहयोग दिया।







