अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन,स्वच्छता सभी का दायित्व

रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा : विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, स्वास्थ्य शिविर,खेलकूद प्रतियोगिता, स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान व शपथ एवं गांधी जयंती का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने सेवा पाखवाड़ा 2025 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि – अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना और स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शगुफ्ता सिद्दिकी ने कहा कि – सेवा पखवाड़ा 2025
अभियान के उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना, सामूहिक भागीदारी और स्वयंसेवा को प्रोत्साहित करना, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और हरित बनाना।
सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने और पर्यावरण – अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना।

सुश्री भारती गायकवाड़ सहायक प्राध्यापक ने कहा कि – स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की कोई एक केंद्रीय थीम नहीं है; विभिन्न मंत्रालय और संगठन अपनी गतिविधियों के तहत “स्वच्छता उत्सव”, “स्वच्छता ही सेवा”, “स्वच्छता सभी का दायित्व”, या “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” जैसे अलग-अलग विषयों के साथ इसका आयोजन कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।
स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर के आसपास साफ सफाई किया गया एवं लोगों को भी अपने आसपास को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में अधिक संख्या में भाग लिया। स्वास्थ्य शिविर महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें रानीतराई के स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित बातें छात्र-छात्राओं को बताया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत महाविद्यालय में बैडमिंटन, गोला फेक, चेस प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने अधिक संख्या में भाग लिया। स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं शपथ का आयोजन महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य महोदय के उपस्थिति में हुआ। महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, कार्यालय कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने कार्य स्थल को साफ सफाई रखने के लिए शपथ लिया। महाविद्यालय में गांधी जयंती का आयोजन किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर बाजार, बस स्टैंड, तालाबों एवं आसपास के वातावरण को साफ सफाई किया गया।

कार्यक्रम पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी,डॉ रेश्मी वासनीकर, सुश्री भारती गायकवाड़, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, तथा अतिथि व्याख्याता श्री टीकेश्वर कुमार पाटिल, श्री वेणु कुमार साहू, सुश्री शिखा मड़रिया उपस्थित रहे। कार्यालयीन स्टाफ में श्री नरेश मेश्राम, श्रीमती महेश्वरी निषाद, सुश्री सीमा वर्मा सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!