अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वीरांगना रानी अवंती बाई विद्यार्थी शाखा ग्राम मोतीपुर में आज विजयादशमी उत्सव का आयोजन हुआ

अम्लेश्वर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पहंदा मंडल के शाखा वीरांगना रानी अवंती बाई विद्यार्थी शाखा ग्राम मोतीपुर में आज विजयादशमी उत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह उत्सव संघ के वार्षिक परंपरागत पर्वों में से एक है, जो संघ स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात शस्त्र पूजन विधिवत् संपन्न किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अपने दंड, लाठी एवं अन्य परंपरागत शस्त्रों का पूजन कर राष्ट्ररक्षा एवं समाजसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

मुख्य वक्ता के रूप में माननीय पाटन खंड संघचालक संजय शर्मा जी, मुख्य अतिथि मोहन लोधी सरपंच ग्राम पंचायत मोतीपुर, विशेष रूप राजेंद्र साहू जी, चेला राम साहू जी, प्रकाश कश्यप जी नगर कार्यवाह अमलेश्वर नगर, डीगेन्द्र ठाकुर, मंडल कार्यवाह, एवं स्वयं सेवक गण सम्मिलित हुए मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणा देता है।

इसके उपरांत संघ के गणवेश में सुसज्जित स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया, जो ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः शाखा स्थल पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्वयंसेवक, ग्रामवासी, बाल स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अंत में प्रार्थना एवं वंदेमातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!