अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बिजली दरों में वृद्धि और भारी बिलों से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, कहा — “भाजपा सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी”

कुम्हारी/ बढ़ती बिजली दरों और अप्रत्याशित बिजली बिलों के खिलाफ ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी कुम्हारी ने गुरुवार को बिजली दफ्तर का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आम जनता की उपेक्षा करने और बिजली बिलों में मनमानी बढ़ोतरी करने का आरोप लगाया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने कहा —

“एक ओर जनता महंगाई से परेशान है और दूसरी ओर बिजली के भारी-भरकम बिलों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी गई, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार अब लोगों को सोलर पैनल लगाने की सलाह देकर उन्हें और कर्ज के बोझ में डाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन जल्द ही पूरे प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा।

पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने कहा —

“हमें भाजपा सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। बिजली बिलों में बढ़ोतरी केवल अडानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए की गई है। जिन ग्रामीण उपभोक्ताओं का बिल पहले ₹100-₹200 आता था, अब हजारों रुपये का बिल आ रहा है। गांवों में अंधकार छा गया है।”

उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार 400 यूनिट फ्री बिजली योजना को पुनः लागू करे, ताकि गरीब परिवारों को राहत मिल सके।

वहीं, एक महिला उपभोक्ता ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा —

“मैं किराए के मकान में रहती हूं, कोई आय का स्थायी साधन नहीं है, और मेरा बिजली बिल दस गुना बढ़ गया है। ऐसे में जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।”

प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों ने सहायक अभियंता (विद्युत वितरण केंद्र कुम्हारी) वी.के. बंजारे को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, पूर्व पार्षद मनहरण यादव, राकेश कुर्रे, पार्षद लेखराम साहू, विकास सोनकर, कमल कमलेशिया, युवराज साहू, विजय वर्मा, फुसनु कुर्रे, काजू खान, मिलन सिंह, अखिलेश सिंह, गिरीश देवांगन, सुनील शुक्ला, रीना साहू, सीता साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!