सांसद खेल महोत्सव में शामिल हुई, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक

अम्लेश्वर : जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत बटंग में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती किर्ति नायक, ग्राम पंचायत बटंग के सरपंच गैदूराम वर्मा, स्कूल के अध्यक्ष अशोक निषाद, सोसाइटी के अध्यक्ष कोमल वर्मा और ग्राम पंचायत के उपसरपंच सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु: सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, ग्रामवासी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
आपको बता दें सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।






