अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए /कल्पना नारद साहू

रानीतराई 10 अक्टूबर : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने करवा चौथ के अवसर पर क्षेत्र के सभी निवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विशेष रूप से सुहागिन बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा कि करवा चौथ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मनाया जाता है।महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन तक उपवास रखती हैं। महिलाएं चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं महिलाएं अपने पति की पूजा करती हैं और उनके हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। यह त्योहार वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम को बढ़ावा देता है।

करवा चौथ के इस पावन अवसर पर श्रीमती साहू की शुभकामनाएं क्षेत्र के निवासियों के लिए निश्चित रूप से प्रेरणा और आनंद का स्रोत होंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!