बेल्हारी परिक्षेत्रिय साहू संघ के दोबारा अध्यक्ष बने टेस राम साहू, देखिए अन्य पदाधिकारियों की सूची सिर्फ cgkegoth.com पर
बेल्हाररी: तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ बेल्हारी के त्रिवार्षिक चुनाव 2025 का मतदान साहू सदन बेल्हारी में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम गातापार निवासी टेसराम साहू अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए एवं उनके नेतृत्व में गठित पैनल ने बहुमत से विजय प्राप्त की।उपाध्यक्ष पद पर महेश गंजीर ग्राम ओदरागहन एवं लता साहू गातापार निर्वाचित हुए हैं, वहीं संगठन सचिव पद पर चेतन साहू चारभांठा एवं खुनेश्वरी साहू किकिरमेटा ने जीत दर्ज की।
मतगणना समाप्त होने के बाद मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक किशोर साहू ने परिणाम घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषणा के बाद समर्थकों में उल्लास का वातावरण बन गया। विजयी प्रत्याशियों को समाजिक पदाधिकारियों ने बधाई दिया।साथ ही क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




नव-निर्वाचित अध्यक्ष टेस राम साहू ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उनके ऊपर दूसरी बार भरोसा जताते हुए जो जवाबदारी दी है उसके लिए सभी का धन्यवाद। आपने सेवा करने का अवसर दिया है। सामाजिक नियमावली की पालन करते हुए समाज की एकता, प्रगति और सहयोग की भावना से संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। नवाचार के साथ समाज हित में काम करेंगे।



