अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र चंद्रवंशी ने पाटन के लाल रक्तदाता सेवा परिवार में किया अपना रक्तदान

पाटन /” पाटन के लाल रक्तदाता सेवा परिवार अचानकपुर , छत्तीसगढ़” के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर , रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के संयोजन में सिकलिन,थैलेसीमिया,ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान एवं निशुल्क रक्त जांच परीक्षण शिविर 12 अक्टूबर 2025 को सांस्कृतिक कला मंच अचानकपुर मे आयोजन किया गया।

जिसमें अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी , एवं नगर पंचायत पाटन के सभापति , श्री प्रणव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

श्री देवेन्द्र चंद्रवंशी जी ने ‘ पाटन के लाल रक्तदाता सेवा परिवार अचानकपुर ‘ में अपना रक्तदान कर दूसरों को रक्तदान करने की प्रेरित की , जिससे समय पर लोगों को ब्लड उपलब्ध हो सके !

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

सभापति प्रणव शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में कुल 39 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जीवनदान का संदेश दिया ! ग्राम अचानकपुर पूर्व माध्यमिक स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल के 105 बच्चों ने रक्त परीक्षण कर अपने ब्लड ग्रुप को जाना , और एवं गांव के 55 व्यक्तियों ने अपने ब्लड ग्रुप एवं हिमोग्लोबिन की मात्रा को जाना , आयोजन समिति की ओर से रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभापति प्रणव शर्मा ने कहा कि “रक्तदान महादान है — यह समाज के प्रति हमारी मानवता की सच्ची सेवा है।” उन्होंने आयोजक समिति को इस प्रेरणादायी पहल के लिए बधाई दी और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया !

पाटन के लाल रक्तदाता सेवा परिवार अचानकपुर के द्वारा निरंतर रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करने के कार्य की सराहना करते हुए सभापति ने उन्हें समाजसेवा का सच्चा उदाहरण बताया !

कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में रक्तदाता सेवा परिवार की ओर से प्रणव शर्मा और देवेन्द्र चंद्रवंशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिसमें आयोजक समिति के सदस्यगण , पप्पू कुमार साहू , ललित कुमार साहू , टाकेश्वर प्रसाद साहू , पारसमणी साहू , लोमश साहू , जगत साहू , हेमन्त हिरवानी , रजनेश हिरवानी , खुमान हिरवानी , सूरज साहू , नवीन हिरवानी , आशाराम साहू , जितेन्द्र यदु , हैदर अली , रघुनाथ साहू , कोमल हिरवानी , भूपेन्द्र साहू , नुमेश साहू , भरत निर्मलकर , भगवान सिंह , होमेश साहू एवं ग्रामवासी का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!