अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

परिक्षेत्रिय अध्यक्ष बनी ग्राम पंचायत उफरा के सरपंच गायत्री साहू, पहली बार महिला को मिला मौका,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

अम्लेश्वर: तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत झीट परिक्षेत्र में इस बार महिला प्रत्याशी को मिला मौका ग्राम पंचायत उफरा के सरपंच गायत्री साहू बनी परिक्षेत्रिय अध्यक्ष साथ ही उपाध्यक्ष पद पर ग्राम भोथली निवासी सुखदेव साहू, महुदा निवासी मधुकांता साहू एवं संगठन सचिव पद पर कोपडीह निवासी ओमप्रकाश साहू एवं पाहंदा निवासी हेमलता साहू निर्वाचित हुई।चुनाव से पहले चर्चा प्रदेश स्तर तक हुई है।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज में नवाचार के साथ काम करने की बात कही है। पहली बार एक महिला को परिक्षेत्र का दायित्व मतदाताओं ने सौंपा है निश्चित रूप से झीट परिक्षेत्र में महिलाओं की संगठन मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!