अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कुम्हारी में दीपावली की धूम मां लक्ष्मी की पूजा के बाद गौरा गौरी की बारात में जमकर थिरके लोग -पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोटा लेकर निभाई परंपरा

कुम्हारी । नगर में सोमवार की शाम मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद देर रात से आदिवासी समाज द्वारा गौरा गौरी की बारात निकाली गई जिनमें बड़ी संख्या में नगरवासी जुटे और नाचते गाते हुए शीतला मंदिर तक पहुंचे । वहीं दीपावली के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार की सुबह कुम्हारी के पुरानी हटरी पहुंचकर गौरी-गौरा की पूजा करने के बाद प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोटा खाने की परंपरा को निभाते हुए अपने हाथों पर सोटा लिया। कुम्हारी निवासी गिरधारीलाल ध्रुव ने परंपरा का निर्वहन करते हुए सीएम को सोटा लगाया। इनके बाद सीएम ने नगर भ्रमण कर नगरवासियों से मुलाकात किया। भारी संख्या में नगरवासियों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक का स्वागत जोशिले अंदाज में किया।

भूपेश बघेल ने बताया कि वह प्रति वर्ष दीपावली पर्व के अवसर पर जंजगिरी व कुम्हारी में गौरा-गौरी की पूजा करने आते है और जैसा कि परंपरा के अनुसार सुख-शांति के लिए सोटा भी लगवाते है जिससें की हमारे पुरखों की चली आ रही परंपरा व संस्कृति को सहेजा जा सके। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, स्वप्निल उपाध्याय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत पार्षद लेखराम साहू विकास सोनकर पूर्व पार्षद मनहरण यादव थनेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!