अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भनसुली में शोक की लहर ,नही रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी श्री कृष्ण कुमार साहू ,आज होगा अंतिम संस्कार

रानीतराई :  ग्राम भनसुली निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री कृष्ण कुमार साहू (उम्र 77 वर्ष) का आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

श्री साहू अपने सामाजिक कार्यों और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय थे। उन्होंने जनपद सदस्य के रूप में कार्य करते हुए समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 11 बजे ग्राम भनसुली में सम्पन्न होगा। वे श्रीमती दुलारी साहू के पति, मुकेश साहू,मनीष साहू के पिताजी एवं अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग कमलेश साहू पूर्व उपसरपंच के बड़े पिताजी थे।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!