परंपरा अनुसार दीपावली के बाद होने वाले मंडाई तर्रा और रानीतराई में क्रमशः 26 और 27 अक्टूबर को, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
दुर्ग : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तर्रा एवं रानीतराई में परंपरा अनुसार दीपावली पर्व के बाद मंडई मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसकी तैयारी दोनों गांव में पूर्ण हो गई है।
मंडाई मिलन समारोह में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि पहुंचते हैं जिसके लिए स्थानीय लोगो के द्वारा अलग से मंच तैयार किया जाता है, जहां पर बैठकर मंडई मिलन समारोह का आनंद लेते हैं और एक दूसरे को बधाई देकर शुभकामनाएं देते हैं।भेंट मुलाकात करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तर्रा में 26 अक्टूबर दिन रविवार को भव्य मंडाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, साथ ही दूसरा दिन 27 अक्टूबर दिन सोमवार को ग्राम रानी तराई का मंडई मिलन का आयोजन किया गया है। जो ब्रिटिश सरकार काल से परंपरा चली आ रही है। जिसका निर्वहन वर्तमान सरपंचों के द्वारा किया जा रहा है। वहीं रात्रि में मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। व्यापारी बंधु पूर्व से ही अपना स्थान को सुरक्षित कर रहे हैं। ठेकेदार के द्वारा व्यापारियों को रसीद काट कर उनकी जगह को सुरक्षित रखा जा रहा है।







