तहसील साहू संघ के अध्यक्ष प्रत्याशी, सामाजिक एकता पैनल से, लालेश्वर साहू को मिल रहा है भारी समर्थन
पाटन : दुर्ग जिला साहू संघ अंतर्गत तहसील साहू संघ पाटन का चुनाव 31 अक्टूबर को संपन्न होगी जिसके लिए सामाजिक एकता पैनल से तहसील अध्यक्ष हेतु लालेश्वर साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु डूलेश्वर साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। महिला उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती विमला साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। संगठन सचिव के लिए सुरेंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। साथ ही महिला संगठन सचिव के लिए श्रीमती भुनेश्वरी साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।
सामाजिक एकता के पैनल के सभी प्रत्याशी सघन जनसंपर्क सामाजिक मतदाताओं से कर रहे हैं। साथ ही 98 इकाइयों के पदाधिकारी से भी भेंट मुलाकात कर समर्थन मांग रहे हैं पांचो परिक्षेत्र के पदाधिकारी का भी सहयोग मिल रहा है।
तहसील अध्यक्ष के प्रत्याशी लालेश्वर साहू ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि लगातार तहसील साहू संघ के बैनर तले सामाजिक संगठन के दिशा में कार्य किया गया है। जिसके लिए सभी सामाजिक बंधुओं का भरपूर सहयोग मिला है। लगातार समाज को एक सूत्र बांधने के लिए विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह, तीज मिलन सहित युवा सम्मेलन जैसे कार्यक्रम को सफल बनाकर समाज के लोगों ने एकता का परिचय दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक एकता के दिशा में काम करने के लिए आप सब के सहयोग से तहसील अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए प्रत्याशी बना हूं। आप सभी मतदाता मुझे अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनाएं ताकि आने वाले समय में नवाचार के साथ आप सब के सहयोग से समाज को एकता के सूत्र में बांधते हुए प्रगति की ओर ले जा संकू ।
श्री साहू ने आगे कहा कि लगातार पांचो परिक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं आजीवन सदस्य मतदाताओं से चर्चा हो रही है। इस बार परिवर्तन की लहर समाज में हो रही है। जिसका परिणाम परिक्षेत्र के चुनाव में देखने को मिला है। सिर्फ एक परिक्षेत्र को छोड़कर चार परिक्षेत्र में नया चेहरा को मौका मिला है परिक्षेत्रिय अध्यक्ष बनने का। इसी आशा और आशा विश्वास के साथ मुझे भी मौका मिलेगा आप सब अपना बहुमूल्य वोट देकर सामाजिक एकता पैनल के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाएं।



