अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उत्तर पाटन के दो दिग्गज नेता आमने सामने, लड़ रहे हैं तहसील में संगठन सचिव के लिए चुनाव

अम्लेश्वर: तहसील साहू संघ पाटन के चुनाव में उत्तर पाटन के दो दिग्गज नेता आमने-सामने। आपको बता दें तहसील साहू संघ पाटन के त्रि वार्षिक आम चुनाव में संगठन सचिव के पद पर अमलेश्वर डीह से उमेश कुमार साहू, आदर्श ग्राम पाहंदा (अ) से सुरेंद्र कुमार साहू चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

आपको बता दें सुरेंद्र साहू प्रदेश स्तर का भाजपा नेता माने जाते हैं युवा मोर्चा में प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख का दायित्व मिला हुआ है। साथ पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यूं कहें तो अपने आप में बहुत जाने-माने छात्र नेता के साथ-साथ भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

वही कांग्रेस नेता उमेश साहू का भी एक बड़ा नाम है। अमलेश्वर नगर पालिका में एक बड़ा चेहरा है। साथ ही प्रथम नगर पालिका उपाध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त है। वही कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के पद संभाल रहे हैं।उत्तर पाटन में एक बड़ा नाम कांग्रेस नेता के रूप में उमेश साहू का भी नाम आता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अब यह दोनों नेता तहसील साहू संघ के चुनाव लड़ रहे हैं संगठन सचिव के पद पर। तहसील साहू संघ के चुनाव में किसी भी प्रकार की राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप नहीं है मिलजुल कर चुनाव लड़ा जा रहा है। दो गुटों में चुनाव लड़ा जा रहा है। जहां पर भाजपा और कांग्रेस की बात करना सही नहीं है।

लेकिन उत्तर पाटन के दोनों नेता की प्रतिष्ठता दांव पर लगी हुई है। दोनों ही नेता के अपने आप में एक अलग पहचान है। इस चुनाव से दोनों नेताओं का राजनीतिक भविष्य भी देखा जा सकता है। अब तहसील साहू संघ के मतदाता किस पर भरोसा जताते हैं किसे ताज पहनाते हैं। यह तो अब 31 अक्टूबर को ही पता चलेगा फिर हाल दोनों नेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और डोर टू डोर सामाजिक मतदाताओं से मिलकर अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!