अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कलेक्टर श्री सिंह से मिनीमाता सम्मान से सम्मानित श्रीमती ललेश्वरी साहू ने की भेंट

दुर्ग, 06 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह से आज कलेक्टोरेट स्थित कक्ष में वर्ष 2025 के लिए शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) से सम्मानित श्रीमती ललेश्वरी साहू ने भेंट की। उन्होेंने सम्मान पत्र और स्मारिका अवलोकन कराया। कलेक्टर श्री सिंह ने श्रीमती साहू को उनके उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर.के. जामुलकर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि समाज सेविका और हस्तशिल्प कलाकार श्रीमती ललेश्वरी साहू को महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए शासन द्वारा वर्ष 2025 का मिनीमाता सम्मान से नवाजा गया है।

श्रीमती ललेश्वरी साहू का योगदान धान शिल्प, लेखन, महिला उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, युवा कैरियर गाइड्स, समाज सेवा तथा महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण जैसे विविध क्षेत्रों में रहा है। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभायी है। उन्हें अब तक अनेक राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। जिनमें राष्ट्रीय कला साधक पुरस्कार 2023, अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कला साधक का सम्मान, सोशल अचीवर अवार्ड 2024, सरकार से समृद्धि सम्मान, महिला सशक्तिकरण सम्मान, उत्कृष्ट स्वच्छता प्रहरी सम्मान, विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर वन व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सम्मान तथा शहीद वीर नारायण तिरंगा अवार्ड 2023 प्रमुख है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!