अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए पाटन विकास खंड से सामूहिक नाटक एवं एकल नृत्य का चयन

पाटन :  कला उत्सव विकास खंड समन्वयक मोहित कुमार शर्मा एवं लखेश्वर साहू ने बताया कि हमारे विकास खंड से चार विधाओं में जिला स्तरीय कला उत्सव जीत कर राज्य स्तरीय कला उत्सव में सहभागिता सुनिश्चित किए थे। जिसमें सामूहिक नाटक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए चयनित हुए हैं। नाटक में स्वामी आत्मानंद विद्यालय उत्कृष्ट हिन्दी मिडियम पांहदा तथा एकल शास्त्रीय नृत्य में शिवोम विद्यापीठ सांकरा का चयन हुआ है।

नाटक विधा में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी मीडियम विद्यालय पाहंदा के बच्चों ने दुर्ग जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए नगर माता श्रीमती बिन्नी बाई सोनकर की जीवनी पर आधारित नाटक की प्रस्तुति दी थी। अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस नाटक का चयन राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए किया गया है। इस नाटक के लेखन सह निर्देशन कार्य डॉ. सरिता साहू , शिक्षिका , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाटा द्वारा किया गया है। नाटक में श्रीमती बिन्नी बाई सोनकर के बचपन का किरदार कु. अंजली धुर्वे ने निभाया है। इन्होंने नाटक के अंत मे मुख्यमंत्री का अभिनय भी किया है। श्रीमती बिन्नी बाई के मुख्य पात्र को कु. किरण सिंगौर ने सजीवता दी हैं। कु. जान्हवी साहू ने इस नाटक में ग्रामीण छात्रा के साथ साथ एक सजक महिला, शिक्षिका की भूमिका निभाई है। कु. मिनाक्षी वर्मा ने इस नाटक में एक बालक, कोतवाल और जसगीत गायक का रोल निभाया है। समाजसेविका श्रीमती बिन्नी बाई के इस नाटक की सभी ने सराहना की है। इसी तरह एकल नृत्य में कु. सिद्धी पाठक शिवोम विद्यापीठ सांकरा ने अपने शास्त्रीय नृत्य के गुरु श्रीमती संगीता कापसे के निर्देशन में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस सफलता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, जिला नोडल अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा शुक्ला, जिला समन्वयक डॉ.सरिता श्रीवास्तव, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र कुमार देवांगन जी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार महिलांगे जी, आकांक्षा अग्रवाल जी, श्रीमती सविता देशलरे जी, बी.आर.पी.श्री खिलावन चोपड़िया जी के साथ संस्था के प्राचार्य श्री जे.पी.पाण्डेय जी के साथ श्री राजेन्द्र कुमार मौर्य कला उत्सव के अनुरक्षक शिक्षक,संस्था के समस्त स्टाफ ने इस नाटक के राष्ट्रीय कला उत्सव में चयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दी है। इसी तरह से शिवोम विद्यापीठ सांकरा के डायरेक्टर श्री प्रणव शर्मा, संस्था के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय कला उत्सव में पूरी तन्मयता से प्रस्तुति देने का आश्वासन दिया है। विकास खंड समन्वयक कला उत्सव श्री शर्मा जी एवं साहू जी ने बताया कि 2015 से लेकर हमारे जिला सह विकास खंड की प्रस्तुति उत्कृष्ट रहा है जिसका पूरा श्रेय समस्त अधिकारियों, प्राचार्यों,प्रभारियों, खंड एवं संकुल स्रोत समन्वयक के साथ प्रिय प्रतिभागी छात्रों का परिश्रम का सार्थक परिणाम को दिया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!