अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आपसी विवाद में साथियों ने ही पीट-पीटकर की ठेका श्रमिक की हत्या

लाठी-डंडा, मोटरसाइकिल, मोबाइल और कपड़े जप्त पुलिस ने हत्या की दूसरी पहलू से भी जांच शुरू की

दुर्ग/ थाना उतई क्षेत्र में हुई लेबर कांट्रेक्टर की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया है। ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत उतई पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक राहुल कुमार की हत्या आपसी विवाद के चलते उसके ही साथ काम करने वाले साथियों ने की थी।

आपसी विवाद में बढ़ी बात, जानलेवा बन गई मारपीट

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

मामले की सूचना प्रहलाद यादव ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि मृतक राहुल कुमार पिता दया रजक (उम्र 24 वर्ष), निवासी गया, बिहार विजय पांडे प्लाईवुड फैक्ट्री डुमरडीह, उतई में ठेका पर काम करता था। मृतक के साथी सोनू कुमार, सिन्टू कुमार और राहुल कुमार पिछले एक साल से यहां श्रमिकों के साथ काम कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

काम पूरा हो जाने के बाद कंपनी मालिक ने 5 नवंबर को ठेकेदार को भुगतान कर दिया था। सोनू और अन्य मजदूर काम छोड़कर चले गए, जबकि राहुल कुमार डुमरडीह में ही रुका हुआ था। उसी रात अटल पांडे, जो फैक्ट्री का साइट इंचार्ज था, अपने साथियों के साथ पहुंचा और आपसी विवाद को लेकर राहुल से गाली-गलौज करते हुए लात-घूसे और लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की।

घायल को बिना सूचना बस स्टैंड पर फेंककर भागे आरोपी

गंभीर रूप से घायल राहुल को आरोपी बस स्टैंड उतई में छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब लोगों ने राहुल को मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। शव पंचनामा के दौरान उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए।

पुलिस की कार्रवाई: पांच आरोपी गिरफ्तार, सामग्री जप्त

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक और साइट इंचार्ज अटल पांडे के बीच पूर्व में कार्य संबंधी विवाद हुआ था। इसी रंजिश में अटल पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या कर दी।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और कपड़े जप्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

दर्ज अपराध

अपराध क्रमांक: 451/2025

धारा: 103, 296, 351(3), 238, 189, 190 बीएनएस

गिरफ्तार आरोपी

अटल पांडे उर्फ प्रदीप पांडे, पिता लालमन पांडे, उम्र 35 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़ (उ.प्र.)

अंजनी सिंह उर्फ मनीष कुमार, पिता दिनेश सिंह, निवासी मिर्जापुर (उ.प्र.)

अमरनाथ प्रजापति, पिता परमहंस प्रजापति, निवासी गोरखपुर (उ.प्र.)

राहुल सिंह, पिता तेजभान सिंह, निवासी चित्रकूट (उ.प्र.)

अक्षय कुमार, पिता दिनेश यादव, निवासी पटना (बिहार)

गिरफ्तारी दिनांक: 07 नवंबर 2025

पुलिस टीम की भूमिका

थाना उतई प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव, सउनि सुरेश पांडे, प्रआर नेमूप्रसाद साहू, आरक्षक धुवनारायण चन्द्राकर, राजीव दुबे, महेश यादव और दिलीप सिदार की कार्रवाई में उल्लेखनीय भूमिका रही।

पुलिस कर रही है दूसरे पहलू की भी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या के पीछे किसी और कारण या साजिश की संभावना से भी जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!