ओदरागहन में हुआ ग्रामीन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
रानीतराई : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम ओदरागहन में ग्रामीण स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम में संपन्न हुआ।जिसमें प्रथम स्थान मतवारी, द्वितीय स्थान निपानी, तृतीय स्थान बेमेतरा, चतुर्थ स्थान बोरिद ने हासिल की। प्रतियोगिता का शुभांरभ में प्रमुख रवि सिंह सभापति जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती कुसुम लता जैन सरपंच ग्राम पंचायत ओदरागहन, श्रीमती माधुरीनरोत्तम निषाद सरपंच ग्राम पंचायत अकतई, टेस राम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी, महेश गंजीर उपाध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज बेल्हारी, पुरुषोत्तम हिरवानी , श्रीमती डॉक्टर डी साहू , नरेंद्र हिरवानी , गजेंद्र साहू पंच रहे
समापन समारोह प्रमुख रूप से राजेश ठाकुर सरपंच निपानी, जिनेश जैन पूर्व सरपंच ओदरागहन, दिलीप हिरवानी उपसरपंच , हुब लाल साहू इंडियन आर्मी , नारायण साहू, संतोष जैन, ढाल सिंह गंजीर, योगेश साहू , पारस साहू सहित अन्य अतिथि गण शामिल हुए।






