अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न

पाटन। 08 नवंबर 2025 (शनिवार) को छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड पाटन की ब्लॉक स्तरीय बैठक रेस्ट हाउस पाटन में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्री चेतन सिंह परिहार ने की तथा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बैठक में संगठन के विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की गई तथा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय :
आगामी जिला स्तरीय बैठक में अधिकतम संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय।
शिक्षकों की लंबित समस्याओं (जैसे वेतन विसंगति, पदोन्नति आदि) को संकलित कर ज्ञापन तैयार करने का निर्णय।
अनावश्यक गैरशैक्षिक एवं ऑनलाइन कार्यों का पुरजोर विरोध करने का निर्णय।
प्रधानपाठक प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल तथा शिक्षक (एल.बी.) के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति के लिए ब्लॉक एवं जिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रयास करने का निर्णय।
संकुल स्तर पर संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदस्यता शुल्क ₹200 प्रति शिक्षक निर्धारित किया गया।
ब्लॉक स्तरीय वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित करने का निर्णय।
श्री विनोद कुमार देवांगन को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
श्री राजकुमार गुप्ता को ब्लॉक संयुक्त सचिव एवं श्री उत्तम कुमार साहू को ब्लॉक प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
प्रत्येक संकुल स्तर पर समिति गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
महिला शिक्षिकाओं से संगठन में सक्रिय भागीदारी हेतु महिला प्रकोष्ठ से जुड़ने की अपील की गई।

बैठक का समापन “संगठन एकता जिंदाबाद” के नारे के साथ किया गया।

इस अवसर पर कृष्ण कुमार वर्मा, चेतन सिंह परिहार, विनोद कुमार देवांगन, खेलावन सिंह कुर्रे, टेकेश्वर प्रसाद यदु, राजकुमार बघेल, कामता प्रसाद धनकर, चंद्रशेखर साहू, राजकुमार गुप्ता, दुलेश्वर टंडन, उत्तम कुमार साहू, किशोर कुर्रे, टोमन साहू, अंकेश्वर प्रसाद महिपाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!