कृषि महाविद्यालय मर्रा के रावे छात्रों ने फलों के मूल्य संवर्धन की ग्रामीणों को दी जानकारी,,

मनोज साहू पाटन / संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मर्रा पाटन के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित ग्राम बेलौदी में टूटी-फ्रूटी निर्माण पर एक प्रदर्शन (Demonstration) आयोजित किया गया।
अधिष्ठाता डॉ अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन व कार्यक्रम समन्वयक डॉ ओ. पी. परगनिहा के नेतृत्व में छात्र छात्रों ने प्रयोगकर अभियान चलाया गया!
कार्यक्रम में छात्रों ने ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों को फलों के मूल्य संवर्धन (Value Addition) के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा स्थानीय रूप से उपलब्ध पपीता से टूटी-फ्रूटी बनाने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिला स्व-सहायता समूहों को घरेलू स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित करने के लिए प्रेरित करना था, जिससे वे अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें।
महाविद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ किरण कुमार नागराज ने मार्गदर्शन प्रदान किया!
उक्त अवसर पर ग्राम के किसान देवकुमार निषाद , फाल्गो प्रसाद यदु, ख़ेमिन निषाद, प्रभा वर्मा, चंद्रकिरण निषाद, सुनीता गंधर्व आदि ग्रामवासी,सहित छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे!
—–000—–








