अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
तहसील साहू संघ पाटन के कार्यकारणी अध्यक्ष बने ,दानवीर स्व. दाऊ रामचन्द्र साहू के सुपुत्र दाऊ दिनेश कुमार साहू, सामाजिक लोगों ने जाहिर की खुशी
दुर्ग जिला साहू संघ अंतर्गत तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए दानवीर स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साहू के सुपुत्र दिनेश कुमार साहू जनपद सदस्य पाटन को तहसील साहू संघ पाटन के कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनीत किया है।

आपको बता दें दिनेश कुमार साहू दानवीर स्व.दाऊ रामचंद्र साहू के सुपुत्र है। जिसका समाज में कई स्मरणीय कार्य है। साथ ही पूरे प्रदेश में दानवीर भामाशाह के नाम से जाना जाता है। दाऊ रामचंद्र साहू ने समाज हित में जमीन दान करके सराहनी कार्य किया है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल के लिए जमीन दान देकर साहू समाज को गौरवान्वित किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने स्वर्गीय रामचंद्र साहू को दानवीर भामाशाह अलंकार से सम्मानित भी किया है।








