200 यूनिट पर हाफ बिल छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला/कल्पना नारद साहू
रानीतराई: पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं ने छत्तीसगढ़ के लोगों को आज बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मांग पर बिजली बिल हाफ को 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट तक देने की ऐतिहासिक घोषणा कर प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी राहत दी है।
जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने सीएम साय का आभार जताया



श्रीमती साहू ने बताया कि सुशासन की हमारी सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल हाफ योजना को और व्यापक करते हुए अब 200 यूनिट तक की खपत पर बिल आधा करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह केवल राहत नहीं, बल्कि लाखों घरों की चिंता दूर करने और उनके जीवन में खुशियों का उजाला भरने की हमारी प्रतिबद्धता है।



